Bigg Boss OTT 3 की एक्स कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रह चुकीं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी और हालिया पोस्ट्स ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है

कुछ दिनों पहले चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो साझा कर अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उस वीडियो में उन्होंने चैट्स और तस्वीरों का जिक्र करते हुए बताया था कि वह पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। चंद्रिका ने यह भी कहा था कि घर, काम और बच्चे की पूरी जिम्मेदारी अकेले उन्हीं पर है। वीडियो में वह भावुक होकर रोती हुई नजर आई थीं

इसी बीच अब चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अन्य व्यक्ति के साथ दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रिका की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है, वहीं उनके साथ बैठे शख्स ने भी उसी सिंदूर से खुद को टीका लगाया।

दोनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के गाने “आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं” पर रील बनाते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो शेयर करते समय चंद्रिका दीक्षित ने भी इसी लाइन को कैप्शन के तौर पर लिखा है। पति पर आरोप लगाने के बाद सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है।

इस वीडियो के वायरल होते ही चंद्रिका दीक्षित को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने इसे सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश बताया। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है

गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा से जुड़े वीडियोज को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। फिलहाल चंद्रिका दीक्षित का यह नया वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *